पटवारी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
बालोद|जिले मेंपटवारी के 65 रिक्त पदों के लिए प्रशिक्षण के लिए चयन परीक्षा में प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच कर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची के संबंध में निर्धारित तिथि तक प्राप्त सभी दावा आपत्तियों का निराकरण कर लिया गया है। इसके बाद पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तथा अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र एवं परीक्षा केन्द्र की सूची विभाग की वेबसाइट (सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन/रेवेन्यू) एवं बालोद जिले के वेबसाइट (बालोद डॉट जीओवी डॉट इन) पर अपलोड कर दिया गया है। पात्र अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र उपरोक्त वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।