पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में मतदाता सूची का प्रकाशन 15 अक्टूबर को

जिले में मतदाता सूची का प्रकाशन 15 अक्टूबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|मतदाता सूचीका अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2015 को किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र शुक्ल ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन आगामी 15 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके बाद 15 अक्टूबर से 10 नवंबर तक दावा-आपत्तियों प्राप्त की जाएगी। ग्राम सभाओं में 17 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मतदाता सूची का पठन-पाठन किया जाएगा। मतदान केन्द्र के बी.एल.ओ. 19 अक्टूबर से 02 नवंबर तक दावा-आपत्ति जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। बी.एल.ओ. से प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 20 नवंबर तक किया जाएगा। डाटाबेस अपडेट, फोटो मर्जिंग और मुद्रण का कार्य 20 दिसम्बर तक तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी 2015 को किया जाएगा।