- Hindi News
- जिले के 421 सरपंच पंचायतों में लेंगे शपथ
जिले के 421 सरपंच पंचायतों में लेंगे शपथ
त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव के बाद 11 फरवरी को ग्राम पंचायत मुख्यालयों में नवनिर्वाचित सरपंच पंच प्रतिनिधि शपथ लेंगे। जिले में कुल 421 ग्राम पंचायत है।
सभी ग्राम पंचायतों में सुबह 11 बजे से शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें नए सरपंच पंच प्रतिनिधि शपथ ग्रहण लेंगे। पिछले बार 393 ग्राम पंचायत थे। इस बार ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़ गई है। 28 ग्राम पंचायत नए बनाए गए है। इस वजह से इस बार ग्राम पंचायतों की संख्या 421 हो गई है।
सचिवरहेंगे हड़ताल पर, रोजगार सहायक करारोपण अधिकारी दिलाएंगे शपथ : पांचसूत्रीय मांगों को लेकर जिले के पंचायत सचिव 11 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे। इस वजह से शासन ने शपथ दिलाने का प्रभार रोजगार सहायक करारोपण अधिकारियों को दिया है ताकि शपथ ग्रहण समारोह में रुकावट आए। प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई है। पहली बार ऐसा होगा जब पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह सचिवों के बिना होगा। बुधवार को सरपंच अपने अपने स्तर पर शपथ लेकर पंचायत का कार्यभार संभालेंगे। नवनिर्वाचित सरपंचों के समक्ष सबसे बड़ी समस्या पुराने के कार्यकाल में हुए कामों को आगे बढ़ाने की है। विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में करीब चार करोड़ की मनरेगा से संदर्भित भुगतान सबसे पहले करना है। जो प्रत्याशी फिर से सरपंच बने हैं उनके सामने समस्या का समाधान तो है पर पहली बार सरपंच बनने वाले इस बात को लेकर परेशान बताए जा रहे हैं।