जिपं सदस्य अज्ञातवास पर
बालोद|जिला पंचायतअध्यक्ष पद का चुनाव छह दिन बाद होने वाला है। दोनों राजनैतिक पार्टी कांग्रेस और भाजपा किसी भी स्थिति में अध्यक्ष पद को हासिल करना है। जिलाध्यक्ष हलधर साहू ने कांग्रेस के विजयी सदस्यों को अपने घर में भोजन के बहाने आमंत्रित किया था। भोजन करने के बाद विधायकद्वय भैयाराम सिन्हा एवं अनिला भेड़िया ने सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष श्री साहू के साथ 8 सदस्य अज्ञातवास पर हैं।
^ जिला पंचायत सदस्यों का हमारे निवास स्थान में सम्मान किया गया। उसके बाद हम लोग एक स्थान पर हैं। हम आपको उस स्थान का नाम नहीं बता सकते। सभी सदस्यों की सहमति से हम संगठन को मजबूत करने में लगे हैं। सभी का प्रयास है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद कांग्रेस को ही मिले। हलधरसाहू अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद