- Hindi News
- रोजगार के लिए पंजीयन कराएं मजदूर : सिन्हा
रोजगार के लिए पंजीयन कराएं मजदूर : सिन्हा
बालोद|विधायक भैयारामसिन्हा ने मनरेगा जॉब कार्डधारी समस्त मजदूर से कहा है कि वे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत ग्राम पंचायत में पंजीयन कराएं। वे पंजीयन के लिए ग्राम पंचायत में अपना आवेदन प्रस्तुत करें। विधायक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों की आजीविका को सुरक्षा प्रदान करना है। जिसके तहत कम से कम 10 ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्यों द्वारा कार्य की मांग किये जाने के 15 दिन के भीतर रोजगार उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है। रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो आवेदकों को प्रथम 30 दिन के न्यूनतम मजदूरी का 25 प्रतिशत एवं उसके बाद न्यूनतम मजदूरी का 50 प्रतिशत भत्ता दिये जाने का प्रावधान है। विधायक के टोल फ्री नंबर 18002741633 या राज्य के टोल फ्री नंबर 18002332425 पर कॉल करके रोजगार गारंटी संबंधी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है।