- Hindi News
- अभियान के पांचवें दिन जय स्तंभ चौक से फव्वारा चौक तक सड़कों की हुई सफाई
अभियान के पांचवें दिन जय स्तंभ चौक से फव्वारा चौक तक सड़कों की हुई सफाई
बालोद|शहर में नपा प्रशासन का सफाई अभियान पांचवें दिन भी जा रही है। जय स्तंभ चौक से फव्वारा चौक- दल्ली चौक के सड़कों को साफ किया गया। 35 सफाई कर्मचारियों ने सुबह से दोपहर तक सफाई अभियान चलाकर सड़क को टैंकर के पानी से साफ किया। नपा प्रशासन सफाई अभियान चलाकर शहर के मुख्य मार्गो को पहले साफ करना चाह रहा है। इसके बाद शहर के अंदर सीसी रोड को साफ किया जाएगा। सड़कों की सफाई होने से राहगीरों को धूल से राहत मिली है। ज्ञात हो कि मुख्य मार्गो में भारी वाहनों के प्रवेश होने की वजह से दुपहिया, साइकिल पैदल चलने वाले राहगीरों को धूल का सामना करना पड़ रहा था।