- Hindi News
- विश्व हिंदू परिषद की बैठक में 14 15 फरवरी के परिचय सम्मेलन पर हुई चर्चा
विश्व हिंदू परिषद की बैठक में 14-15 फरवरी के परिचय सम्मेलन पर हुई चर्चा
बालोद| मंगलवारको जिला विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों की बैठक शिवमंदिर पुराना बस स्टैंड में हुई। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय दिया। इसके बाद ब्रह्मानंद के साथ श्री राम जय राम का जाप के साथ बैठक शुरू हुआ। खंड संघ चालक विनायक प्रसाद ने परिचय शिविर 14 एवं 15 फरवरी के संबंध में परिचर्चा किया। उन्होंने बताया कि विहिप का गठन 1966 में हुआ। बैठक में कार्यकर्ता एवं समाजसेवी जोड़ने पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर जगदीश दुबे, रमेश द्विवेदी, संरक्षक भगवान सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष शांतिलाल यादव, अमरूराम साहू, केवल सिंह कामड़े, विजयभान सिंह, अखिलेश दुबे, पवन गौतम, विजय, गोपाल सिन्हा मौजूद थे।