- Hindi News
- पंच सरपंचों ने पॉलीथिन मुक्त पंचायत बनाने की ली शपथ
पंच-सरपंचों ने पॉलीथिन मुक्त पंचायत बनाने की ली शपथ
डौंडी/देवरीबंगला/तार्रीभरदा/कुसमी
बालोदब्लॉक के नवनिर्वाचित 57 सरपंचों एवं 886 पंचाें ने बुधवार को पद की शपथ ली। रोजगार सहायकों एवं करारोपण अधिकारियों ने ग्राम पंचायत कार्यालय भवन में प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई।
ब्लॉक में इस बार चार नए ग्राम पंचायत बने हैं। यहां ग्राम पंचायत कार्यालय भवन नहीं होने से सामुदायिक भवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नए प्रतिनिधियों में गांव की सत्ता संभालने उत्साह देखा गया। सरपंच के साथ-साथ सभी पंच प्रतिनिधियों ने भी अपने दायित्व का निर्वहन करने संबंधित शपथ ली। ग्रामीण मतदाता भी उपस्थित थे।
जनपद पंचायत डौंडी की 58 में से 57 पंचायतों में बुधवार को प्रथम सम्मेलन हुआ। नवनिर्वाचित पंच-सरपंचों को शपथ ली। ग्राम पंचायत गिधाली के सरपंच 4 पंचों ने ग्राम बकलीटोला में पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर शपथ ग्रहण का बहिष्कार कर किया। पंचायत सचिवों के हड़ताल में चले जाने के कारण रोजगार सहायकों ने शपथ दिलाई। प्रत्येक पंचायत के लिए मिडिल स्कूल के प्रधान पाठकों को पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे।
जनपद पंचायत डौंडी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीआर साहू तहसीलदार अरूण कुमार सोनकर ने ग्राम पंचायत भर्रीटोला 36 में पहुंचकर नवनिर्वाचित सरपंच पंचों को ग्राम पंचायत क्षेत्र में श्रमदान करके, अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने पॉलीथिन मुक्त पंचायत बनाने के लिए शपथ दिलाई। ग्राम पंचायत देवरी मार्री के पंच-सरपंचों ने पद गोपनीयता की शपथ ली। गुरुर ब्लॉक के 74 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंचों को शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायत कुसमी में भी पंच-सरपंचों ने शपथ ली।
डौंडी। ग्राम पंचायत बकलीटोला-36 के पंच-सरपंच शपथ ले रहे।