पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीरिद भेंगारी मार्ग की मरम्मत पांच महीने बाद भी नहीं हुई

पीरिद-भेंगारी मार्ग की मरम्मत पांच महीने बाद भी नहीं हुई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क से18 गांव के लोगों का है आना-जाना

भास्करन्यूज|बालोद

जिलामुख्यालय से 23 किलोमीटर दूर पीरिद-भेंगारी मार्ग राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बारिश के दिनों में पुल के सामने मार्ग का आधा हिस्सा बह गया था। जिसकी मरम्मत अब तक नहीं हो पाई है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।

इस मार्ग से 18 गांव के राहगीर आना-जाना करते हैं। राहगीर रोहित कुमार, निश्चय, चंद्रशेखर, राजेन्द्र प्रसाद, सुरेश साहू ने बताया कि पीरिद से भेंगारी जाने वाले मुख्य मार्ग का कुछ हिस्सा पांच महीने पहले बरसात में बह गया था। जीर्णोद्धार के लिए विभागीय अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया गया। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हो पाई। नतीजतन इस मार्ग पर सफर करना मुश्किलों भरा है। मुख्य मार्ग 10 मीटर पर एक ओर डामर दिखाई दे रही है, वहीं दूसरी ओर 4 फीट गड्ढा है।

राहगीरों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पीरिद-भेंगारी मार्ग का निर्माण पांच साल पहले किया गया है। इस मार्ग के दोनों ओर किसानों के खेत है। बारिश में खेतों में पानी का भराव अधिक होता है। इससे किसानों की फसल प्रभावित हो रही थी। किसानों की मांग पर विभाग ने पुलिया तैयार कर दिया। ताकि पानी खेत से पुल के माध्यम से नदी में जा सके। पुल के सामने एप्रोच रोड भी तैयार किया गया है। जो बारिश के दिनों में बह गया है। पुल ओवरफ्लो होने पर अाधा किलोमीटर सड़क डूब जाता है। वहीं पिछले साल बारिश ज्यादा होने पर नदी के पानी का जमाव भेंगारी पीरिद मार्ग पर कई दिनों तक रहा। इससे मार्ग का लगभग तीन मीटर हिस्सा बह गया।

^पीरिद-भेंगारी मार्ग पानी की वजह से कुछ कट गया होगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। राशि स्वीकृत होते ही जल्द मरम्मत कार्य किया जाएगा। एसएनराय, ईई, पीएमजीएसवाय

भारी वाहनों का आना-जाना

पापरासहकारी समिति केंद्र होने की वजह से कई बार धान को फड़ तक ले जाने के लिए ओवरलोड वाहनों का आवागमन होता रहता है। चारपहिया सूमो, कार के साथ अन्य वाहनें दिनभर इस मार्ग पर गुजरते है। सड़क के अगल-बगल गड्‌ढे से दुर्घटना होने की आशंका रहती है।

पुल छोटी संकरी होेने से लोगों को परेशानी

रोडनिर्माण के साथ पुल का निर्माण किया गया है। लोगों को लगा कि अब पुल बन जाने के बाद पानी का जमाव नहीं होगा लेकिन पुल छोटी संकरी बनी है। इस वजह से पर्याप्त पानी बह नहीं पाता जाम की स्थिति में खेतों से होते हुई बीच मार्ग से पानी बहता है। पानी ज्यादा होने की स्थिति में मार्ग में कई दिनों तक पानी जाम रहता है। यहीं कारण है कि मार्ग का हिस्सा बह गया। नागरिकों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को इस ओर पहल करने की आवश्यकता है।

15 मीटर तक सड़क कटे होने से अधिक दिक्कत

मार्गपर बड़ा गड्ढा होने के कारण दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। आधा हिस्सा बहने से अब मार्ग चार मीटर तक ही सिमट गया है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। 15 मीटर तक सड़क को पार करना राहगीरों के लिए चुनौती भरा हाेता है। मार्ग पर सामने से भारी वाहन आने की स्थिति में दोपहिया, साइकिल चालकों को इंतजार करना पड़ता है। दोनों ओर से भारी वाहन आने पर मार्ग से गुजरने में परेशानी होती है। रात के समय अंधेरा होने की वजह गंभीर हादसा होने की आशंका रहती है।

ग्राम पीरिद भेगारी को जोड़ने वाली सड़क दस मीटर तक बारिश में बह गया है, जिसकी मरम्मत अब तक नहीं हुई।