कन्या हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव आज
बालोद|शासकीय आदर्शकन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयापारा में 12 फरवरी को सुबह 11 बजे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम होगा। जिसके मुख्य अतिथि संजारी बालोद विधायक भैयाराम सिन्हा होंगे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा करेंगे। विशेष अतिथि शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष भागचंद जैन, पार्षद कमलेश सोनी, निर्मल भोलू महाराज, सुमन पारख होंगे। दोपहर 12 बजे स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। यह जानकारी प्राचार्य डीके बघेल ने दी।