पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संपत्ति, जल कर शिविर में सालभर का टैक्स

संपत्ति, जल कर शिविर में सालभर का टैक्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|बुधवार कोसरदार पटेल मैदान में जल कर, संपत्ति कर, समिति कर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों ने एक साल का कर (टैक्स) भुगतान किया। नगर पालिका प्रशासन के कर्मचारी सभी वार्डों में दो-दो दिन तक शिविर लगाकर टैक्स वसूली कर रहे है। शिविर में टैक्स का भुगतान नहीं करने पर प्रशासन द्वारा अल्टीमेटम दिया जाएगा। इसके बाद घर-घर में जाकर टैक्स वसूली की जाएगी। इस अवसर पर सहायक राजस्व निरीक्षक रोहित साहू, रामलाल पटेल, मनोज जैन, कमलेश नामदेव आदि उपस्थित थे।