- Hindi News
- भेड़िया में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला कल
भेड़िया में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला कल
बालोद|ग्राम भेड़ियानवागांव में 13 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला, नि:शुल्क आयुर्वेद एवं होम्योपैिथक चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। शिविर मेंे वात राेग, आमवात संधि, साइटिका, गठिया वात, जोड़ों का दर्द, कान दर्द, बवासीर भगंदर, श्वास रोग, ज्वर, खांसी एवं स्त्री रोग की जांच कर दवाई दी जाएगी। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएन योगी, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसओ नशीने, डॉ. राजेश झारिया, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. विनिता साहू, डॉ. राकेश ठाकुर, डॉ. जितेन्द्र कामड़े सेवा देंगे। यह जानकारी दुलार दास मानिकपुरी ने दी।