- Hindi News
- पांच सूत्री मांगों को लेकर सचिवों की हड़ताल शुरू
पांच सूत्री मांगों को लेकर सचिवों की हड़ताल शुरू
बुधवारको ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत के सचिवों ने अपने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नए बस स्टैंड धरना स्थल पर हड़ताल में डटे रहे। सचिवों के हड़ताल में चले जाने से पंचायत का कार्य प्रभावित हुआ। सचिव की अनुपस्थिति में नए प्रतिनिधियों को राेजगार सहायक करारोपण अधिकारियों ने शपथ दिलवाया।
सचिवों ने इसके पहले कलेक्टर, सीईओ, डीआरडीए को ज्ञापन सौंपकर बुधवार से अनिश्चितकालीन काम बंद, कलम बंद, ताला बंद आंदोलन में जाने की जानकारी दिए थे। पदाधिकरियों का कहना है कि प्रदेश शासन को अल्टीमेटम सौंपा गया था। लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा इस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की।
बालोद ब्लॉक अध्यक्ष शांतनु कुमार देशमुख ने बताया कि प्रदेश स्तरीय संघ के आहवान पर पंचायत सचिवों द्वारा हड़ताल किया जा रहा है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगा। पदाधिकारियों ने मांग किया कि वेतन भुगतान निजी खाते में प्रदान करने के आदेश एवं वर्तमान में हो रही वेतन भुगतान की विसंगति को दूर करते हुए स्पष्ट आदेश जारी किया जाए। पंचायत विभाग के रिक्त पद पर करा रोपण एवं सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी के पद को यथावत रखते हुए शत-प्रतिशत पदोन्नति जारी किया जाए। चतुर्थ श्रेणी के पद पंचायत विभाग में स्वीकृत करते हुए सचिवों के परिवार के न्यूनतम योग्यता वाले व्यक्ति को अनुकंपा के साथ पांच लाख की मुआवजा राशि स्वीकृत किया जाए। साथ समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाए।
बालोद। बुधवार से नया बस स्टैंड पर पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू।