पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौथे दिन बिजली चालू होने पर श्रेय लेने में जुटी रही भाजपा और कांग्रेस

चौथे दिन बिजली चालू होने पर श्रेय लेने में जुटी रही भाजपा और कांग्रेस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इधर शासकीय विभागों को अंतिम नोटिस, 15 दिन बाद कटेगा कनेक्शन
नपा ने पांच लाख का चेक दिया कंपनी को

बाकी पैसा किस्तों में चुकाएगी नगर पालिका

भास्कर न्यूज|बालोद

शहर की गलियों में तीन दिन से छाया अंधेरा चौथे दिन शुक्रवार को रात 8 बजे दूर हुआ। लेकिन तीन दिन तक कोई इस को समस्या दूर करने के लिए सामने नहीं आया। चौथे दिन पहल के नाम पर श्रेय लेने के लिए दोनों ही पार्टी सामने आ गई।

नगर पालिका में इस वित्तीय सत्र से 49 लाख रुपए बिजली बिल बकाया है। जिसे नहीं पटाने के कारण बिजली कंपनी ने नपा का कनेक्शन काट दिया था। चौथे दिन देर रात चेक जमा करने के बाद शुक्रवार से कंपनी ने कनेक्शन को वापस जोड़ा। चर्चा में यह सहमति बनी कि किस्तों में हर हफ्ते नगर पालिका बिल का पैसा जमा करेगी। इससे पहले कुल बिल का करीब दस प्रतिशत राशि पांच लाख नगर पालिका जमा करेगी। ईई से चर्चा के बाद नपा ने पांच लाख का चेक कंपनी को दिया।

पहले हमने की ईई व कलेक्टर से चर्चा: भाजपा शहर मंडल ने इस पहल का श्रेय लिया। मंडल अध्यक्ष कमलेश सोनी ने कहा कि पहले हमने कलेक्टर राजेश सिंह राणा से तीन दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद होने से जनता को हो रही दिक्कतों पर चर्चा की। समस्या के निराकरण के लिए मांग की। तत्काल कलेक्टर ने ईई सीएच मरकाम को बुलाकर स्ट्रीट लाइट को चालू रखने निर्देशित किया।

इन विभागों में है बकाया

विभाग राशि
जल संसाधन विभाग 1679537

राजस्व विभाग 147465

पुलिस विभाग 228344

वन विभाग 251560

कृषि विभाग 27081

पीडब्ल्यूडी 179102

शिक्षा विभाग 266429

स्वास्थ्य विभाग 484570

आजाक विभाग 765064

आईटीआई 63471

स्टेटवेयर हाउस 40798

जािनए किस विभाग में कितना बकाया
नपा में बकाया की स्थिति

विभाग राशि
जल प्रदाय 2780093

सड़क बत्ती 693628

अन्य कनेक्शन 124581

नगर पंचायतों में बकाया
जल प्रदाय 704105

सड़क बत्ती 218644

अन्य कनेक्शन 86866

ग्राम पंचायतों में बकाया
जल प्रदाय 2369676

सड़क बस्ती 796245

अन्य कनेक्शन 193932

भाजपा कर रही है श्रेय की राजनीति: चोपड़ा
नपा अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने आरोप लगाया कि पहल हमने की। ईई से उनके दफ्तर में मिलने के लिए पहले मैं व सीएमओ गए। हमारे बीच चर्चा के बाद ईई कलेक्टोरेट गए। हो सकता है वहां भाजपाई कलेक्टर के पास गए और ईई को चर्चा के लिए बुलाए होंगे। समस्या के निराकरण के लिए पहल नपा कर चुकी थी। शाम को लाइट चालू करने के लिए ईई ने सहमति दे दी है। नपा ने किस्तों में बकाया बिजली बिल राशि की राशि चुकाने का निर्णय लिया है। भाजपा वाले नपा की पहल को अपना बताकर नगर में श्रेय ले रहे हैं।

टैक्स वसूलने के बाद भी नहीं पटाते बिल : दीवान
भाजपा शहर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजा दीवान ने कहा कि शहर की जनता प्रकाश व्यवस्था के लिए टैक्स की अदायगी करती है। फिर भी पालिका उन करो की राशि को विद्युत कंपनी को भुगतान नहीं करती। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। पार्षद सोनी ने कहा कि रिकाॅर्ड राजस्व वसूली का दावा करने वाली पालिका विद्युत बिल का भुगतान नहीं कर जनता को अंधेरे में रहने मजबूर कर रही है। इससे स्पष्ट होता है कि नपा अध्यक्ष और अधिकारी को जनता से कोई सरोकार नहीं है।

बालोद। शुक्रवार रात 8 स्ट्रीट लाइट का बिजली कनेक्शन जोड़ा गया।

देर शाम काे चेक मिलने के बाद जोड़़ा गया कनेक्शन
हमें अब तक (3 बजे) नपा से कोई पेमेंट चेक नहीं मिला है और न ही लिखित सहमति मिली। सिर्फ मौखिक चर्चा हुई। देर शाम को चेक मिलने के बाद लाइट चालू की गई। अगर हमसे चर्चा वाली बात को पार्टी वाले मुद्दा बना रहे हैं तो मैं इस बारे में कुछ नहीं बताउंगा कि कौन मेरे पास पहले आया था। किससे मेरी पहले चर्चा हुई। सीएच मरकाम, ईई, बिजली कंपनी बालोद

खबरें और भी हैं...