पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा: जिले में 49 हजार से अधिक ग्रामीणों को मिला रोजगार, सूखे से राहत

मनरेगा: जिले में 49 हजार से अधिक ग्रामीणों को मिला रोजगार, सूखे से राहत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|मनरेगा के तहत जिले में विभिन्न कार्यों के जरिए 49 हजार से अधिक ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है जिला प्रशासन ने दावा किया है कि जिले के अल्पवर्षा से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने उनके गांव में ही मांग के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में 421 ग्राम पंचायतों में 9 हजार 719 रोजगार मूलक कार्य स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें 49 हजार 671 लोगों को उनके गांव में ही प्रतिदिन रोजगार मिल रहा है।

बालोद ब्लाॅक के ग्राम सिवनी में नहर मरम्मत कार्य में लगे देवनारायण, परमानंद और रमोतिन बाई ने बताया कि उनके गांव में लगभग एक माह से रोजगार मूलक कार्य चल रहा है। गांव के जरूरतमंद लोगों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है। खेती के बाद काम की तलाश में बाहर जाने की नौबत नहीं आई। आसोबाई और शिवप्रसाद ने बताया कि एक माह से रोजगार मिल रहा है।

जिले के गांव-गांव में ये काम कराए जा रहे
कलेक्टर राजेश सिंह राणा ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत पहुंच मार्ग निर्माण, भूमि समतलीकरण, डबरी निर्माण, डबरी गहरीकरण, स्टापडेम निर्माण, बाड़ी विकास के कार्य, नया तालाब निर्माण, सार्वजनिक शौचालय निर्माण, कच्ची पक्की नाली निर्माण, जलग्रहण क्षेत्र आधारित कार्य, खेल मैदान स्टेडियम निर्माण, जलाशय एवं नहर मरम्मत जीर्णोद्धार, नाला गहरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, तट बंधान कार्य, मैदान समतलीकरण, गौठान समतलीकरण, तालाब गहरीकरण कार्य, बांध गहरीकरण कार्य, वर्मी टाका निर्माण और निर्मलाघाट निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...