पुसावड़ में अब ग्रामीणों को मिलेगा पर्याप्त पानी
बालोद|जिले के ग्राम पुसावड़ में जल्द ही पानी की समस्या दूर होगी। गांव में शासन से स्वीकृत 12 लाख 55 हजार रुपए से टंकी निर्माण व 14 लाख 68 रुपए से पाइप लाइन विस्तार किया जाएगा। स्वीकृत राशि से नलजल योजना के तहत सभी कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को सभी सीजन में पर्याप्त पानी मिलेगा।