पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जांच में गलत निकला प्राचार्य पर लगा आरोप

जांच में गलत निकला प्राचार्य पर लगा आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नेवाड़ा में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठक हुई। जिसमें समिति पदाधिकारियों, पालकों व विद्यार्थियों ने प्रस्ताव पारित किया कि प्राचार्य व शाला प्रबंधन पर लगे आरोप बेबुनियाद है। ज्ञात हो कि स्कूल के कुछ विद्यार्थियों ने प्राचार्य व शाला प्रबंधन समिति पर छात्रवृत्ति फाॅर्म की आनलाइन करने के नाम से 30 रुपए लिए जाने आरोप लगाया था।

शुक्रवार को जांच पड़ताल किए जाने के बाद पाया गया कि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के बैठक में सर्वसम्मति से आनलाइन लिए जाने का प्रावधान है। प्राचार्य के. वानखेड़े ने बताया कि छात्रवृत्ति आनलाइन कराने के लिए विद्यार्थियों से 30 रुपए शाला विकास समिति के अनुमोदन पर ली गई है। जिसका रसीद विद्यालय में उपलब्ध है। बैठक में बताया गया कि शासन ने आनलाइन कराने फंड जारी नहीं किया गया है। इस वजह से सर्वसम्मति से 30 रुपए लिए जाने प्रस्ताव पारित किया गया है।

खबरें और भी हैं...