7 दिन में काम पर नहीं आए तो बर्खास्त
बालोद|जनपद पंचायत के तहत ग्राम पंचायत रानीतराई (कि.) के पंचायत सचिव पूरनलाल सार्वा और देवरी पंचायत सचिव लक्ष्मीनारायण मानकर को सात दिन के भीतर कार्य में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत सीईओ पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि दोनों कर्मचारी लंबे समय से कार्य पर अनुपस्थित हैं। सात दिन के भीतर कार्य में उपस्थित नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें पंचायत सचिव के पद से हटाया जाएगा।