छात्रसंघ उपाध्यक्ष व छात्रों ने मांगी सुविधा
बालोद|गुरुवार को शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर काॅलेज छात्र संघ के उपाध्यक्ष टिकेश्वर साहू और विद्यार्थियों ने प्राचार्य डाॅ. एमआई मेमन को ज्ञापन सौंपकर फीस काउंटर में शेड, वाटर कूलर और कैंटीन कार्य शुरू एवं भूमिपूजन को जल्द कराने की मांग की। प्राचार्य ने एक वाटर कूलर के कोटेशन पास करने की बात कहीं। फीस काउन्टर में शेड के लिये प्राचार्य ने कारीगर की व्यवस्था के लिए कहा। इसके अलावा अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यार्थी ढालेन्द्र साहू, छतेन्द्र, घनश्याम और शुभलक्ष्मी पिल्ले उपस्थित थे।