दस दिन की हड़ताल का भी दिया जाएगा वेतन
बालोद/डौंडी|विभागीय मैदानी कार्यकर्ताओं के हड़ताल अवधि के राशि भुगतान करने का आदेश जारी करने पर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों ने आयुक्त और संचालक के निर्णय का स्वागत किया हैं। डौंडी ईकाई के कन्हैया लाल कुरपाल ने बताया कि वेतन विसंगति को लेकर 26 अक्टूबर से 5 नवंबर तक वे लोग रायपुर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। विभाग के डायरेक्टर के आश्वासन के बाद 10 दिन बाद हड़ताल समाप्त कर लौट गए। लेकिन इस अवधि का वेतन प्रशासनिक प्रावधानों के तहत रोक दिया गया था। जिसमें संघ के प्रांताध्यक्ष मुकेश साहू और बालोद जिलाध्यक्ष पीतांबर सिन्हा के प्रयास के बाद आयुक्त ने 10 दिन का वेतन निकालने के लिए सभी जिलों के सीएमओ को आदेश जारी किए हैं। इस फैसले पर उपाध्यक्ष आरएस मंडावी, केआर उर्वशा, एमएल साहू, आरके सहारे, जीआर भुआर्य ने आभार जताया।