आज होगा रमन के गोठ का प्रसारण
बालोद|मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह की रेडियो वार्ता रमन के गोठ का प्रसारण आकाशवाणी के रायपुर केंद्र से 14 फरवरी को सुबह 10.45 से 11 बजे तक होगा। मुख्यमंत्री के इस विशेष कार्यक्रम को रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा। कलेक्टर ने जिले में इस कार्यक्रम को ज्यादा से ज्यादा लोग सुन सके इसके लिए ग्राम पंचायत भवन, सांस्कृतिक भवन, लोक शिक्षा केंद्रों, सार्वजनिक स्थानों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सभी एसडीएम व नपा सीएमओ, सीईओ को दिए हैं।