पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलाशयों में बढ़ाई जाएगी जल संग्रहण की क्षमता

जलाशयों में बढ़ाई जाएगी जल संग्रहण की क्षमता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|मंगलवार को कलेक्टर राजेश सिंह राणा ने जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत जिले के लिए विशेष सिंचाई योजना तैयार की जाएगी। हर खेत को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए भूमिजल के संरक्षण, जल स्त्रोतों के समुचित उपयोग और जल के अपव्यय को रोकने के उपाय किए जाएंगे। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का जिला स्तरीय प्रस्ताव जल्द तैयार करने के निर्देश कृषि, उद्यानिकी, जल संसाधन आदि विभाग के अधिकारियों को दिए। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत हर खेत को पानी पहुंचाने के लिए छोटे-छोटे जल संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान लघु सिंचाई जलाशयों का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराकर जल संग्रहण क्षमता बढ़ाई जाएगी। नए लघु सिंचाई जलाशयोें का निर्माण भी कराया जाएगा। योजना के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई द्वारा नए जल स्त्रोतों का विकास किया जाएगा। किसानों को स्प्रिंकलर जैसे यंत्रों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को महामाया क्षेत्र के लालपानी प्रभावित ग्रामों तथा गुरुर ब्लॉक के बड़भूम क्षेत्र के लिए सिंचाई क्षेत्र विस्तार के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...