मार्च में 3 शिफ्ट में होगी कॉलेज की वार्षिक परीक्षा
मार्च में शुरू होने वाली कॉलेज परीक्षाओं के लिए तैयारी शुरू हो गई है। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त पीजी कॉलेज में विभिन्न संकाय में 6 हजार 530 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिसमें रेगुलर परीक्षार्थियों की संख्या 1 हजार 522 व प्राइवेट परीक्षार्थियों की संख्या 5 हजार 8 है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अब तक कई स्टूडेंट्स परीक्षा केंद्र के लिए बालोद कॉलेज को केंद्र के रूप में चयनित कर रहे हंै। स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षा तीन शिफ्ट में होंगे।
तैयारी करने में जुटे विद्यार्थी कोचिंग का ले रहे सहारा
परीक्षा नजदीक होने के बाद परीक्षार्थी तैयारी में जुट गए है। प्राइवेट परीक्षार्थी गाइड, कुंजियों का सहारा ले रहे है। शहर की बुक दुकानों में कुंजी, गाइड खरीदने के लिए परीक्षार्थी पहुंच रहे है। अच्छे नंबर प्राप्त करने के लिए ज्यादातर छात्र-छात्राएं ट्यूशन, कोचिंग का भी सहारा ले रहे है।
नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता टीम गठित
परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता टीम का गठन किया जाएगा। रायपुर टीम भी मॉनीटरिंग करेगी। वहीं जिला स्तर से भी उड़नदस्ता टीम गठन किया जाएगा। इसके लिए प्लानिंग तैयार की जा रही है। टीम के सदस्य जिले के सभी कालेज में मानिटरिंग करेंगे।
सभी कमरों में पंखे और प्रकाश की व्यवस्था रहेगी
कॉलेज प्रबंधन के अनुसार परीक्षा आयोजित कराने के लिए पर्याप्त जगह है। परीक्षा के लिए चयनित सभी कमरों में पंखा व प्रकाश व्यवस्था की जा रही है ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी ना हो। पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। गर्मी में परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को परेशानी होती है।
तीन शिफ्ट में परीक्षा में शामिल होंगे परीक्षार्थी
पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 7 से 10 बजे तक होगी। जिसमें बीएससी, एमएससी व एमए के 706 रेगुलर व 1209 प्राइवेट कुल 1915 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
द्वितीय शिफ्ट सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा। बीकॉम, एमकॉम, एमए के रेगुलर 262 व प्राइवेट के 1 हजार 106 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
3 से शाम 6 बजे तक बीए प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष के 554 रेगुलर व 2 हजार 693 प्राइवेट छात्र शािमल होंगे।
पीजी कॉलेज में परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होती है। कॉलेज भवन के कमरे को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उपकेन्द्र के लिए आसपास के भवन का उपयोग करेंगे। परीक्षा के दौरान कोई समस्या ना आए। इसके लिए प्लान तैयार कर रहे है।\\\'\\\' डॉ. एमआई मेमन प्राचार्य
बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र
शासकीय पीजी कॉलेज के 6 हजार 530 परीक्षार्थी शामिल होंगे, प्राइवेट परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा