कांग्रेस सम्मेलन में भाग लेने भिलाई जाएंगे टीचर
बालोद|छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस का प्रांतीय सम्मेलन सेक्टर 4 भिलाई के एसएनजी विद्यालय में 14 फरवरी को आयोजित है। जिसमें जिले के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष जेएल रंगारी, पुनाराम ठाकुर, पारसनाथ महेंद्र, रिखी राम ठाकुर, छीतल पद्माकर, चंद्रभान ठाकुर शामिल होंगे। मुख्य अतिथि मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय होंगे।