मेंहदी में तामेश्वरी और रंगोली में इंदु प्रथम पर
बालोद|मिडिल स्कूल मुड़खुसरा में मंगलवर को वार्षिकोत्सव मनाया गया। रंगोली स्पर्धा में इंदु प्रथम, दुर्गा द्वितीय, मेंहदी में प्रथम तामेश्वरी, द्वितीय रेणुका, तृतीय गरीमा रावटे रही। चित्रकला में प्रथम टीकम, द्वितीय देवरथ, तृतीय अनुरूद्ध, मूर्तिकला में प्रथम पिकेश, द्वितीय रोमन रहे। कक्षा सजावट में 8वीं के बच्चे प्रथम स्थान पर रहे।