पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 45 लाख का बिजली बिल नहीं पटाने पर कनेक्शन काटा, सड़कों पर अंधेरा

45 लाख का बिजली बिल नहीं पटाने पर कनेक्शन काटा, सड़कों पर अंधेरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका का 45 लाख बिजली बिल बकाया है। लेकिन बकाया राशि भुगतान नहीं करने वाले विभागों पर बिजली कंपनी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को नगर पालिका अंतर्गत सभी वार्डो की स्ट्रीट लाइटें बंद रही है।

बिजली कंपनी ने 7 फरवरी तक किसी भी स्थिति में बकाया बिजली का भुगतान करने आदेश जारी किया था लेकिन आय का स्त्रोत नहीं होने व राशि के अभाव में नगर पालिका प्रशासन निर्धारित समयावधि में बकाया राशि भुगतान नहीं कर पाया। बिजली कंपनी के ईई सीएच मरकाम ने उच्च अधिकारियों से निर्देश के बाद शहर में संचालित ट्रांसफार्मर से बालोद में बिजली सप्लाई की जाती है, वहां के केवी तार कनेक्शन को काट दिया। जिससे मंगलवार को शहर के सभी खंभे में लगे स्ट्रीट लाइट बंद हो गई।

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने स्पष्ट कह दिया है कि बकाया राशि भुगतान होने की स्थिति में ही कनेक्शन जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। भले ही किस्तों में भुगतान की जाए। जब तक राशि की अदाएगी नहीं होगी, तब तक कनेक्शन कटा रहेगा। वहीं नगर पालिका जनप्रतिनिधियों का कहना है कि शासन ने विभिन्न कर निधि को बंद कर दिया है। जिससे आय का साधन बंद हो गया है।

शासन ने आय-व्यय कर निधि बंद कर दिया है। नपा के पास इतना पैसा नहीं है कि बकाया राशि का भुगतान किया जा सकें। शासन के रवैए से यह सब हो रहा है। कनेक्शन जुड़े, इसके लिए विभागीय अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। विकास चोपड़ा, नपाध्यक्ष, बालोद

बकाया राशि का भुगतान नहीं करने की स्थिति में हमने कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं होगा, तब तक कनेक्शन कटा रहेगा। किस्तों में ही राशि भुगतान करें तो हम कुछ कर सकते है। हमें भी उच्च अधिकारियों को जवाब देना होता है। सीएच मरकाम, ईई, सीएसईबी बालोद

खबरें और भी हैं...