पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मार्च में अवकाश पर लगाया प्रतिबंध

मार्च में अवकाश पर लगाया प्रतिबंध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|कलेक्टर राजेश सिंह राणा ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे विधानसभा बजट सत्र एक से 31 मार्च के दौरान बिना उनके पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं रहेंगे और मुख्यालय से बाहर भी नही रहेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा बजट सत्र के दौरान चाही गई वांछित जानकारी शासन को जल्द समयावधि में भेजने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहना आवश्यक है। श्री राणा ने अधिकारियों से कहा है कि वे अपने कार्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनके नाम, पदनाम, दूरभाष एवं मोबाइल नंबर की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएं। साथ ही कार्यालयीन दिवसों के अतिरिक्त अवकाश के दिनों में भी अपने कार्यालय में पर्याप्त अधिकारी-कर्मियों की ड्यूटी लगाना तय करें।

खबरें और भी हैं...