लापरवाह वाहन चालकों पर मामला दर्ज
बालोद|लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया। गुंडरदेही थाना अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रामनारायण चंद्राकर लिमोरा को टक्कर मार दी थी। इसी तरह बालोद में आरोपी मोटर साइकिल से द्वारिका प्रसाद को टक्कर मार दिया। मंगलवार को प्रार्थियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया।