पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|हंसराज सोरी (35) पिता रोहितदास सोरी निवासी कसिपुर थाना चारामा जिला कांकेर की हत्या के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल स्क्वायड प्रभारी अभिषेक महेश्वरी एवं टीम प्रभारी वीएस नेताम, आरक्षक दुर्योधन यादव, शबीर अली, आकाश सोनी द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान 9 फरवरी को आरोपी नकुल राम गावड़े और नागेश गोंड़ निवासी गोटीपारा आमाडुला जिला बालोद को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी 6 फरवरी को शराब पीने हंसराज सोरी ग्राम कसिपुर के पास गए। जहां शराब न मिलने पर मृतक को आमबहरा बांध में ले जाकर हंसराज का गला दबाकर हत्या कर दी। शव को संतु राम गोंड़ के घर म्यार में फांसी पर लटका दिए। आरोपियों को ग्राम आमाडुला से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...