अजा विभाग ने की भरत जोशी मामले की जांच
बालोद|भरनाभाट के किसान भरत जोशी मामले की जांच बुधवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष दीनाराम चेलक, सचिव शंकर पीपरे, हरिश खश, निलकंठ टंडन, भक्त गजभीए, चंद्रकुमार देशलहरे, केजूराम सोनबोईर, संत कुमार पिस्दा ने की। जांच दल ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस कमेटी को सौंप दी है। श्री चेलक ने बताया कि किसान भरत जोशी ने अपनी समस्या कलेक्टर को बताया।