बालोद|जिले में अब डेमू ट्रेन शनिवार व रविवार को भी चल रही है। पहले यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन ही चल रही थी। इस प्रकार जिलेवासी अब सप्ताह के सातों दिन सफर कर सकेंगे। गौरतलब है कि एक फरवरी से जिले में रेल सेवा का विस्तार करते हुए गुदुम तक यह ट्रेन चल रही है।