37 वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई
बालोद|बुधवार को बिना कागजात के छोटी एवं बड़ी वाहन चलाने वाले 23 चालक, 10 तीन सवारी वाहन चलाने वाले एवं बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले 4 चालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वाहन चालकों से 7 हजार 700 रुपए समंश शुल्क वसूला गया। वाहन चालकों को सुरक्षा के लिए हिदायत दिया गया कि वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेंट लगाए और सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करें।