सातवें वेतनमान का विरोध, धरना 17 को
बालोद|छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सातवें वेतनमान के विरोध में 17 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना प्रदर्शन करेगा। जिसमें जिले के शासकीय कर्मचारी भी प्रतिनिधित्व करेंगे। जिलाध्यक्ष एसके ताम्रकार ने बताया कि देश के अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के निर्देशानुसार देश के सभी राज्यों के कर्मचारी 18 फरवरी तक अलग-अलग दिनों में प्रदर्शन करेंगे।