पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 98 खरीदी केंद्रों में खुले में पड़े हैं धान

98 खरीदी केंद्रों में खुले में पड़े हैं धान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसमके बदलते तेवर ने किसानों के साथ-साथ धान खरीदी केन्द्रों में समिति प्रबंधकों की भी चिंता बढ़ा दी है। तीन दिनों से अंचल में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। आसमान में घने बादल छाए रहने से खरीदी केन्द्रों में परिवहन के अभाव में स्टाक किए गए धान को लेकर समिति प्रबंधक चिंतित हो गए हैं। खरीदी केंद्रों में आवक तो बढ़ रही है लेकिन धान उठाव की मात्रा बहुत कम है। अब तक सिर्फ 2.60 प्रतिशत ही धान का उठाव हो पाया है। पिछले तीन दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। धूप की अपेक्षा छांव ज्यादा प्रभावशील है। शुक्रवार को हल्की बूंदाबादी भी हुई। मौैसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। वर्तमान में किसानी कार्य जोर-शोर से चल रहे है। किसान धान बेचने खरीदी केंद्रों में रहे हैं। वहीं खरीदी केंद्रों में जाम की स्थिति बनी हुई है। बारिश होने की स्थिति में खरीदी केन्द्रों में पड़े धान खराब हो जाएंगे। इससे लाखों रुपए का नुकसान शासन को उठाना पड़ेगा। शासन ने पहले दिन से ही धान उठाव का निर्देश दिया था लेकिन इसका पालन नहीं हो पा रहा है।

जिले के कुल 110 खरीदी केन्द्रों में दो को छोड़ बाकी 108 जगहों पर धान खरीदी जाेरों से चल रहा है। किसान धान बेचने सोसायटियों में पहुंच रहे हैं। दिनोंदिन धान की आवक बढ़ती जा रही है लेकिन खरीदी के अनुरूप धान का उठाव नहीं हो पा रहा है। यहांपर खुले में पड़े हैं धान : अर्जुन्दा,मोहारा, बालोद, पाररास, तरौद, निपानी, कुआगोंदी, करहीभदर, कलंगपुर, कंवर, पेण्ड्री, कुसुमकसा, गुजरा, कसौंदा, कांदुल, कोटगांव, चंदनबिरही, कोचेरा, कोड़ेवा, परसतराई, खप्परवाड़ा, खमतराई, खेरथा, रानाखुज्जी, संजारी, खुरसुनी, गुंडरदेही, गैंजी, गब्दी, कनेरी, गुरूर, गोरकापार, घोटिया, मंगलतराई, चिल्हाटी, जेवरतला, भरदा, गुदुम, डौंडी, डाैंडीलोहारा, संबलपुर, देवरी, फरदफोड़, घोघोपुरी, चर्रा, धनेली, धनोरा, नवागांव, चे. नवागांव, नाहंदा, पैरी, भाठागांव बी, अरकार, पलारी, कोबा, पापरा, तरौद पाररास, बरही, हर्राठेमा, परसदा, बेलमांड, बेलौदी, सतमरा, खुदनी, बासीन, अछोली, भंडेरा, भरदाकला, आमाडूला, भर्रीटोला, भंवरमरा, भाठागांव, रनचिरई, मंगचुवा, मुड़िया, बरबसपुर, माहूद, कोचेवाही, मोखा, हितेकसा, रेंगाडबरी, रजोली, लाटाबोड़, भालूकोन्हा, सुरेगांव, सांकरा ज, सांकरा क, साल्हे, पिनकापार, सिकोसा, राहुद, सिर