- Hindi News
- 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भूमिपूजन आज
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भूमिपूजन आज
बालोद. श्रीसंत कबीर आश्रम मैदान करहीभद में चार दिवसीय समूह साधना, 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, युग साहित्य प्रदर्शनी एवं प्रज्ञामहापुराण कथा 30, 31 दिसंबर, 1 2 जनवरी को होगा। इसी परिप्रेक्ष्य में 14 दिसंबर को यज्ञस्थल का भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि समाज सेविका संगीता सिन्हा होंगी। अध्यक्षता महिला बाल विकास सभापति खिलेश्वरी साहू करेंगी। विशेष अतिथि लता कोर्राम, सरपंच कमला देवी माहेश्वरी करहीभदर, उमादेवी पांडेय बी जामगांव, अहिल्या सोनवानी सांकरा क, प्रीती गणेश साहू, लता लेखराम सिन्हा, दीपा दयानंद साहू होंगे।