- Hindi News
- चौसर कबड्डी स्पर्धा 20 को, प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत
चौसर कबड्डी स्पर्धा 20 को, प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत
बालोद. युवाउत्सव समिति एवं ग्रामीणों के तत्वावधान में ग्राम खरथुली में 20 दिसंबर को चौसर कबड्डी स्पर्धा होगी। जिसके उद्घाटन समारोह के अतिथि छबील साहू, राजकुमार साहू, गंगाराम साहू, मयाराम पंत, मधुराम साहू, श्रीराम, रामकुमार साहू, लतेल राम, मूलचंद, जलेन्द्र यदुवंशी, गोरेलाल, नम्मूराम, गिरधर, सालिकराम धुर्वे होंगे। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3001 रुपए, द्वितीय 2001 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार 1001 रुपए दिया जाएगा। वहीं चौसर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2000 रुपए, द्वितीय 1500 रुपए एवं तृतीय 1000 रुपए दिए जाएंगे।