- Hindi News
- नपा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से यज्ञदत्त, कांग्रेस के तय नहीं
नपा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से यज्ञदत्त, कांग्रेस के तय नहीं
नगर पालिका में भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए यज्ञदत्त शर्मा को मैदान में उतार दिया है। दूसरी तरफ कांग्रेस में नगर कांग्रेस के अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष विकास चोपड़ा को मैदान में उतारे जाने की चर्चा हो रही है। विकास चोपड़ा ने बताया कि वे बी फॉर्म लेकर पहुंच रहे हैं। भाजपा में टिकट की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देते हुए रैली निकाली तथा खूब पटाखे फोड़े गए। चोपड़ा को टिकट मिलने की सूचना आते ही शनिवार को शाम 7 बजे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। भाजपा प्रत्याशी श्री शर्मा इसके पहले भी नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी का मानना है कि इसका लाभ जरूर मिलेगा। टिकट की दौड़ में यशवंत जैन भी शामिल रहे लेकिन पार्टी ने अंतिम समय में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा को ही बालोद नपा के अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में उतारा।
वहीं कांग्रेस की तरफ से ऐसी सूचना शनिवार की देर शाम आने लगी कि पार्टी ने नगर कांग्रेस के अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष विकास चोपड़ा को उतार दिया है तथा जिले की बाकी निकायों के अध्यक्ष पार्षद पद के प्रत्याशियों की घोषणा रविवार को हो सकती है। चुनाव को सिर्फ 16 दिन ही हैं।
नामांकन फॉर्म लेने बड़ी संख्या में पहुंच रहे दावेदार, आज अवकाश
नामांकनफार्म की ब्रिक्री जोरों से हो रही है। चार दिनों के दौरान अध्यक्ष सहित पार्षद के लिए भाजपा तथा कांग्रेस के दावेदारों द्वारा उत्साह के साथ नामांकन फार्म लिया जा रहा है। भाजपा ने बालोद नपा के अध्यक्ष पद के नाम की सूची जारी कर दी है। पार्षद की सूची रविवार को घोषित होने की उम्मीद है। उसके बाद भी हर वार्ड से तीन से अधिक दावेदार टिकट की आस लगाए हैं। प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा आगे हो गई है जबकि कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा शनिवार देर शाम तक नहीं हुई।
बालोद के पार्षद प्रत्याशियों की सूची आज हो सकती है जारी
जिले में आज कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची हो सकती है घोषित
बालोदजिले में भाजपा ने सभी निकायों के अध्यक्ष पार्षदों की सूची जारी कर दी। अभी बालोद के पार्षद प्रत्याशियों की सूची रोक दी गई है। लेकिन कांग्रेस में विकास चोपड़ा को टिकट दिए जाने की चर्चा होती रही। नामांकन की प्रक्रिया के लिए अब समय कम है। माना जा रहा है कि दोनों पार्टी के घोषित प्रत्याशी साेमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। एक साथ बड़ी स