- Hindi News
- एक ईवीएम में दो बार वोट देंगे वोटर, हुआ प्रशिक्षण
एक ईवीएम में दो बार वोट देंगे वोटर, हुआ प्रशिक्षण
बालोद|शनिवार कोबुनियादी शाला विवेकानंद सभागार में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान अधिकारी कर्मचारियों का पहला प्रशिक्षण हुआ। जिसमें बताया गया कि एक ही ईवीएम में अध्यक्ष पार्षद के लिए मतदान करना होगा। मतदाता दो बार एक ही ईवीएम में मतदान करेंगे। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी आरके शर्मा एनके यादव ने मतदान दलों को ईवीएम इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केन्द्रों में चार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। नगर पालिका चुनाव में पहली बार ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है।