- Hindi News
- भर्ती के लिए ड्राइविंग टेस्ट में 62 अभ्यर्थी शामिल, 19 गैरहाजिर
भर्ती के लिए ड्राइविंग टेस्ट में 62 अभ्यर्थी शामिल, 19 गैरहाजिर
जिलास्वास्थ्य विभाग के वाहन चालक भर्ती के लिए शनिवार को स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में अभ्यर्थियों का कौशल परीक्षा ली गई।
अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद ड्राइविंग टेस्ट लिया गया। मैदान में वाहन चलाने के लिए रास्ता तैयार किया गया था। इन्हीं रास्तों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन आगे प्रक्रिया के लिए किया गया। कौशल परीक्षा में 62 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं 19 लोग अनुपस्थित रहे। इसके पहले भी नवंबर माह में कौशल परीक्षा का आयोजन किया गया था, लेकिन अनियमितता की वजह से बाद में परीक्षा निरस्त कर दिया गया था। दोबारा परीक्षा आयोजित होने पर कई परीक्षार्थी नहीं पहुंच पाए। शनिवार को आयोजित कौशल परीक्षा में कई परीक्षार्थियों ने गड़बड़ी होने का अारोप लगाया है। इसके पहले भी परीक्षार्थी ऐसे आरोप लगा चुके हैं। इसकी शिकायत विधायक से की गई थी।
परीक्षा में दुर्ग परिवहन विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया था। परीक्षा में परिवहन विभाग के अधीक्षक प्रताप सिंह, सब इंस्पेक्टर अनिल, सीएमओ एनएल साहू आदि उपस्थित थे।
सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में परीक्षा में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थी।