पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में सफाई पर हुआ सेमिनार, पौधे भी लगाए

कॉलेज में सफाई पर हुआ सेमिनार, पौधे भी लगाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीयघनश्याम सिंह गुप्त पीजी कॉलेज में शनिवार को वनस्पति शास्त्र विभाग बीएससी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रांगण की साफ-सफाई की। इसके बाद पौधारोपण किया गया।

साप्ताहिक सेमीनार एवं तात्कालिक भाषण के माध्यम से विद्यार्थियों ने नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास किया। वहीं पौधारोपण के माध्यम से बताया कि हर एक पेड़ हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण है। पेड़ की कटाई पर रोक लगाने की मांग विद्यार्थियों ने की। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष सोहन लाल साहू, प्राध्यापक डीके गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कौशल परीक्षण दिया गया।

पौधे के उपयोग संरक्षण एवं पर्यावरण की सुरक्षा, साफ-सफाई एवं शिक्षा में अंधविश्वास पर बढ़ता दुष्प्रभाव पर भाषण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रियंका देवांगन, बसंती देवांगन, आेंकार सिन्हा, लक्ष्मण सिंह, हरीश कुमार, आदित्य कुमार, ओमप्रकाश देवांगन आदि का सहयोग रहा।