पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शालेय खेल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

शालेय खेल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्सीलेंटपब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय शालेय स्तरीय खेलकूद का समापन शनिवार को हुआ। जिसमें कुर्सी दौड़ में नर्सरी से सौम्य, पीपी वन से कृतिका पांडेय, पीपी टू से भालेन्द्र, क्लास वन से काव्य, क्लास टू से कुनाल प्रथमरहे।

25 मीटर दौड़ में नर्सरी से मधुरिमा, पीपी वन से प्रशांत, पीपी टू से भालेन्द्र, जलेबी दौड़ में दीपिका, मेढक दौड़ में पीपी वन से डिंपल, पीपी टू से आदित्य, गोली चम्मच में क्लास वन से छत्रपाल, क्लास टू से धनंजय, सीनियर वर्ग में मानसी, नम्रता प्रथम रहे।

रस्सीदौड़ में अनामिका प्रथम : रस्सीदौड़ में जूनियर वर्ग से अनामिका, सीनियर वर्ग में ज्योति रिले रेस में जूनियर वर्ग में समर, मिडिल वर्ग में डालेन्द्र तिलोक, सीनियर वर्ग में सोनाली नेहा, 50 मीटर दौड़ में क्लास वन से सेवन तक अंश प्रथम रहे।

टिटंगीदौड़ प्रतियोगिता में इशांत-खेमचंद प्रथम : टिटंगीदौड़ में इशांत-खेमचंद प्रथम एवं राहुल-चंद्रकांत द्वितीय रहे। बोरा दौड़ में जूनियर और सीनियर वर्ग से इशांत, प्रतीक, लंबी कूद में जयंत, अनुराग बंजारे, शुभम, द्रोण, देवाशीष, मीनाक्षी, हिमांशी, खुशबू, ज्योति, हिमांशी, डालेन्द्र, मोनेश, योगेश, सोनाली, कुमुद, अर्पिता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को संस्था प्राचार्य श्रद्धा आर बहादुर ने प्रोत्साहित किया।

एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल में हुए खेलकूद में भाग लेते बच्चे।