महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू
बालोद|ग्राम कमरौदमें महाशिवरात्रि की तैयारी चल रही है। महाशिवरात्रि पर ग्यारह अवतार महावीर बजरंगबली की छत्रछाया में दो दिवसीय महाशिवरात्रि उत्सव मेला होगा। जिसमें विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 16 फरवरी को सुबह 10 बजे श्री बजरंग मानस मंडली कमरौद, दोपहर 12 बजे श्रीरामायण प्रवचन ढाबाडीह, 2 बजे श्रीशिव शांति मानस परिवार नेवारीखुर्द, शाम 4 बजे जय बजरंगबली मानस मंडल टेकापार के कलाकार रामायण पाठ करेंगे। शाम 6 बजे मोर मया के चिरईयां ग्राम टेकापार के कलाकार प्रस्तुति देंगे।