- Hindi News
- अब गांव गांव में जाकर सभी वर्ग को भाजपा से जोड़ेंगे कार्यकर्ता
अब गांव-गांव में जाकर सभी वर्ग को भाजपा से जोड़ेंगे कार्यकर्ता
भारतीयजनता पार्टी जिला बालोद की सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर आज स्थानीय जिला कार्यालय में बैठक आहूत की गई।
इस बैठक मे नव निर्वाचित जिला पंचायत के सदस्यों का साल श्रीफल से स्वागत किया गया तथा उन्हें बधाई दी गई बैठक में प्रदेश भाजपा के मंत्री यशवंत जैन ने सदस्यता अभियान की मंडलवार समीक्षा की तथा सभी मंडल के अध्यक्षों तथा सदस्यता प्रभारियों को प्रदेश से मिले लक्ष्य को पूरा करने की बात कही वही सक्रिय सदस्यता हेतु प्रदेश से आये आवेदन पत्र को वितरण भी किया उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा की सदस्यता अभियान में अब सभी कार्यकर्ता जुट जाए हाल में हुए चुनाव के बाद आप सदस्यता अभियान को गांव गांव जाकर सभी वर्ग के लोगो को सदस्य बनाकर भाजपा को सबसे अधिक सदस्यों वाली विश्व की पार्टी बनाये जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम साहू ने त्री स्तरीय चुनाव में विजय श्री हासिल करने वाले सभी जन-प्रतिनिधियो को बधाई देते हुए सदस्यता अभियान में कार्य करने की बात कही वही उन्होंने जनपद चुनाव में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव संपन्न कराने हेतु जिला भाजपा की ओर से जनपद पंचायत गुरुर में पवन साहू बालोद जनपद हेतु अश्वनी यादव डौंडी जनपद हेतु प्रीतम साहू लोहारा जनपद हेतु इंद्रपाल चंद्राकर गुंडर देही जनपद हेतु दिलीप शर्मा की नियुक्ति की है। इस बैठक में विशेष रूप से पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू जिला भाजपा महामंत्री राकेश यादव इंदरसिंह चंद्राकर पवन साहू बालोद शहर मंडल अध्यक्ष राजा दीवान ग्रामीण अध्यक्ष पालक ठाकुर डौंडी मंडल सोमेश साहू गुरुर अध्यक्ष कौशल साहू लोहारा बलराम गुप्ता दल्ली सुरेश जायसवाल खेरथा चेमन देशमुख गुंडर देही सदस्यता प्रभारी प्रमोद जैन देवेन्द्र जायसवाल नितेश वर्मा विनोद जैन अनिल खोबरागड़े भरत भाई पटेल त्रिलोकी साहू अजय बाफना सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का स्वागत करते पदाधिकारी।