पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिकनिक स्पॉट बनाने की तैयारी

पिकनिक स्पॉट बनाने की तैयारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तांदुलाजलाशय को पिकनिक स्पॉट के रूप में डेवलप करने के लिए नपा प्रशासन एक बार फिर नया प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की तैयारी कर रही है। प्रस्ताव में स्वीकृति मिलते ही जल्द ही तांदुला जलाशय में पर्यटकों को सुविधाएं दी जाएगी।

दो साल पहले मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि तांदुला जलाशय में पिकनिक स्पॉट बनाया जाएगा। उन्होंने तांदुला आसपास हरियाली विकसित करने बालोद उपवन निर्माण कर पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। योजना के तहत तांदुला में बोट भी चलाया जाएगा। तांदुला में बोट चलाने एवं अन्य सुविधाएं पर्यटकों को उपलब्ध कराने के लिए नपा ने पहले भी प्रस्ताव भेजा था।

तांदुला जलाशय

जलाशयनिर्माण शुरू- 1907

निर्माण पूरा- 1912

औसत जलग्रहण क्षेत्र- 319.40 वर्ग मील

औसत वर्षा- 50.09 इंच

पूर्ण क्षमता- 10785.30 मि. घनफुट

निम्न जलस्तर-1051.33 फीट

उच्चतर जलस्तर- 1093.83

उच्चतम बांध स्तर- 1099.83 फीट

सूखा बांध की लंबाई- 80 जरीब

तांदुला बांध की लंबाई- 59 जरीब

सूखा बांध की ऊंचाई- 82 फीट

तांदुला बांध की ऊंचाई- 71 फीट

मुख्य नहर की लंबाई- 68.08 मील

उलट की लंबाई- 2472 फीट

निर्धारित सिंचिंत क्षेत्र- 1.66 हजार एकड़

^तांदुला जलाशय पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित हो यह हम भी चाहतें है। इसके लिए जो भी प्रयास होगा हम करेंगे। विकासचोपड़ा, अध्यक्ष, नगर पालिका बालोद

तांदुला डेम

तांदुला जलाशय को पिकनिक स्पॉट बनान भेजा गया प्रस्ताव।