श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ आज से
तार्रीभरदा|जय मांदुर्गा मंदिर में 9 से 17 फरवरी तक श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ रखा गया है। परायणकर्ता संतोष कुमार दुबे सांकरा होंगे। बालोद के भूपाल दास महाराज रोज सुबह 10-30 से 1.30 दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक प्रवचन देंगे। पहले दिन कलश स्थापना होगी। 10 फरवरी को अवतारों की गणना, 11 को सती चरित्र की कथा सुनाई जाएगी।