- Hindi News
- जिपं अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए भाजपा कांग्रेस के दावे
जिपं अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए भाजपा-कांग्रेस के दावे
निर्दलीयों को साधने में लगे हैं भाजपा-कांग्रेस के नेता, वहीं निर्दलीयों की भी पद पर नजर
भास्करन्यूज|बालोद
त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव का सिलसिला अब तक चल रहा है। मतदाताओं के फैसले के बाद अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनने के लिए सदस्य दूसरे सदस्यों का समर्थन मांग रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद हासिल करने के लिए प्रमुख राजनीतिक पार्टियां प्रयास कर रही है। दोनों पार्टी चाह रही है उनके ही सदस्य अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर काबिज हो। लेकिन दोनों पार्टी भाजपा और कांग्रेस के लिए यह राह अासान नहीं लग रही है, क्योंकि इस बार 4 निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर सदस्य बनकर उभरे हैं।
निर्दलीय प्रत्याशियों को अपने पक्ष में करने के लिए राजनीतिक पार्टियां प्रयास कर रही है। लेकिन अब तक वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि किस पार्टी के सदस्य अध्यक्ष की दौड़ में आगे हैं। चुनाव के बाद सदस्यों की स्थिति स्पष्ट तो हो गई है लेकिन अध्यक्ष पद के लिए खींचतान अब तक जारी है। ग्रामीण सत्ता पर कौन राज करेगा यह 8 दिन बाद 16 फरवरी को स्पष्ट हो जाएगा।
अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनने के लिए जिला पंचायत में भाजपा और कांग्रेस के सदस्य सक्रिय हो गए हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि चुनाव जीतना ही कुछ नहीं होता। चुनाव जीतने के बाद अध्यक्ष भी पार्टी का हो तो पद का वर्चस्व और दबदबा रहता है। दोनों पार्टियों से अध्यक्ष के लिए कई नाम उभरकर सामने रहे हैं। हालांकि अब तक पार्टियों ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों को सामने नहीं लाया है। अभी सिर्फ कयास लगाया जा रहा है। लेकिन अंदर ही अंदर अध्यक्ष पद के लिए सियासत जारी है। कांग्रेस से संजय चंद्राकर आैर देवलाल ठाकुर, अभिषेक शुक्ल दावेदार हो सकते हैं, क्योंकि इनकी पकड़ अच्छी है।
जिपं सदस्यों को दिया प्रमाण पत्र
बालोद|रविवार को डिप्टी कलेक्टर भारती चंद्राकर ने जिला पंचायत के विजयी सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया। 5 से अभिषेक शुक्ल, 9 से सविता कल्याणी, 10 से संजय चंद्राकर, 13 से ललिता पीमन साहू 14 से मीना साहू ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
^बालोद में हर क्षेत्र में कांग्रेस की ही जीत हो रही है। इस बार हमारे सबसे ज्यादा सदस्य चुनकर आए हैं। हमारा ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा। भाजपा मुंगेरीलाल के सपने देख रही है। हलधरसाहू, अध्यक्ष, कांग्रेस
^इस बार भले ही हमें ज्यादा सीट जिला पंचायत में नहीं मिल पाई हो लेकिन हमारा ही अध्यक्ष इस बार जिला पंचायत में बैठेगा। निर्दलीय अन्य सामान विचारधारा वाले सदस्यों से मिलकर स्वच्छ छवि वाले को प्रत्याशी बनाएंगे। प्रीतमसाहू, भाजपा
पहले चुनाव में कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन
भाजपासे कांती बाई, अनिता कुमेटी, होरीलाल रावटे के नाम सामने रहे हैं। हालांकि अब तक घोषणा नहीं हुई है। सभी पंचायत सदस्य अपना दबदबा अपने क्षेत्रों में रखते हैं। जिला बनने के बाद पहली बार जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हुआ है। जिले के क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने के लिए मतदाताओं ने अपना कार्य कर लिया है। इसके बाद भी गांव की सियासत का खेल अब तक जारी है। पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कुल 14 में 6 क्षेत्रों में लीड लिया है। वहीं चार क्षेत्रों में भाजपा चार में निर्दलीय का दबदबा रहा।
डिप्टी कलेक्टर भारती चंद्राकर ने रविवार को जिला पंचायत के सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया।
कांग्रेस के बागी हैं तीन निर्दलीय
चारनिर्दलीय में तीन कांग्रेस के बागी हैं। चुनाव के दौरान टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव मैदान पर उतरकर जीत हासिल किए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि निर्दलीय किस पार्टी का साथ देंगे, यह देखना दिलचस्प होगा। चुनाव के दौरान बागी प्रत्याशी पार्टी के खिलाफ अपनी भड़ास निकाले थे। विजयी निर्दलीय उम्मीदवारों को कांग्रेस-भाजपा अपने उम्मीदवार बताने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। हालांकि यह चुनाव गैरदलीय आधार पर हुए है। इसके बाद भी निर्दलीय खास बन गए हैं।