पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मियों ने सड़कों से हटाई धूल

कर्मियों ने सड़कों से हटाई धूल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोदको धूल मुक्त करने की दिशा में पालिका एक और कदम उठाने जा रही है। नगर पालिका प्रशासन बस स्टैंड की सफाई करने के बाद अब सड़कों की सफाई कर रहे हैं। रविवार को सफाई कर्मचारी दिनभर सड़कों के धूल को साफ करते रहे।

धूल को साफ करने के बाद फायर ब्रिगेड टैंकर के पानी से सड़क में पानी डाला गया। सफाई कर्मचारियों के साथ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पार्षदों ने भी अपनी सहभागिता दी। सुबह से शाम तक जनप्रतिनिधियों की निगरानी में सफाई कर्मचारी सड़कों की गंदगी को साफ करते रहे। पिछले तीन दिन से शहर के अलग-अलग जगहों पर नपा प्रशासन सफाई करवा रही है। लोगों का कहना है कि बहुत दिनों बाद सड़कों अन्य जगहों की सफाई हो रही है। नियमित सफाई हो तो शहर स्वच्छ सुंदर बन सकता है। सार्वजनिक जगहों सड़कों की सफाई के अलावा आसपास फैले गंदगी को भी हटाने की जरूरत है। नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा पहले शहर की सफाई को प्राथमिकता दे रहे हैं।

नए बस स्टैंड से जयस्तंभ चौक तक की गई सफाई

रविवारको नए बस स्टैंड शीतला मंदिर रोड से जयस्तंभ चौक तक सफाई अभियान चलाया गया। बीच सड़क पर स्टापर लगाकर सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाते नजर आए। झाड़ू लगाने के बाद फायर ब्रिगेड के फव्वारा पानी से सड़कों को साफ किया गया। पानी के धार से सड़क से धूल की परत हट गई।

^कचरा अन्य अपशिष्ट सामान कूड़ादान में डालें। घरों में भी कूड़ेदान का उपयोग करें। गंदगी होने पर तत्काल नगर पालिका प्रशासन हमें सूचित करें। प्रशासन के साथ-साथ लोगों को भी सफाई के प्रति गंभीर होने की जरूरत है। हमारा प्रयास रहेगा कि शहर स्वच्छ सुंदर बन सके।

सड़क की सफाई धुलाई की गई।