पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का वितरण आज से

पूरक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का वितरण आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|विश्वविद्यालयीन पूरकपरीक्षा में शामिल होने वाले स्नातक कक्षाओं बीए, बीकाम, बीएससी के पूरक परीक्षार्थी प्रवेश पत्र शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त से प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्य एमआई मेमन ने बताया कि परीक्षा 27 सितंबर से शुरू हो रहा है। प्रवेश पत्र बालोद कालेज के अलावा संस्था में डौंडी एवं गुरूर कालेज के प्रवेश पत्र भी वितरित किए जाएंगे। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र 25 सितंबर से सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक प्राप्त करेंगे। कक्ष क्रमांक 18 में कला संकाय बीए दो, तीन, कक्ष 24 में विज्ञान संकाय के बीएससी एक, दो, तीन और कक्ष 3 में वाणिज्य संकाय बीकाम एक, दो और तीन का प्रवेश पत्र वितरण किया जाएगा।