पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशामुक्ति रैली निकाली

नशामुक्ति रैली निकाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद| युगनिर्माण योजना के रचनात्मक अभियान के अंतर्गत ग्राम भेंगारी में नशामुक्ति रैली निकाली गई। जिसमें नशा मुक्ति संबंधी बैनर लेकर नारा लगाते हुए सदस्यों ने ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया। रैली के दौरान एक नशेड़ी के पुतला को गली भ्रमण कराते हुए बाजार चौक में पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने नशा करने का संकल्प लिया। गायत्री परिवार के प्रमुख डीएल गजेंद्र, राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने नशे से होने वाले नुकसान जैसे स्वास्थ्य की खराबी, पैसे की बर्बादी, समाज की बेइज्जती एवं सभी दृष्टि से राष्ट्र के लिए घातक होने की बात कही। इस अवसर पर मानसिंग साहू, तोरण लाल, देवधर साहू, विजय कुमार आदि उपस्थित थे।