बालोद|सर्वोच्च न्यायालयद्वारा प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पद पर पदोन्नति के संबंध में पारित आदेश की समीक्षा और आगे की रणनीति बनाने जिले के प्रभावित शिक्षकों की बैठक 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे बेसिक शाला में रखी गई है। जानकारी शिक्षक कल्याण मंच के जिला संयोजक भुवन सिन्हा ने दी।